उत्तर प्रदेश शिक्षा संस्थान प्रबंधक परिषद के अंतर्गत आनेवाले वित्त विहीन स्कूलों के संचालकों ने शिक्षा भवन परिसर में धरना दिया। संचालकों ने आरोप लगाया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए दागी स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। प्रबंधकों ने शिक्षा विभाग पर पैसे लेकर काम करने, परीक्षा केंद्र निर्धारण में अच्छे विद्यालयों को नजरअंदाज करके का आरोप भी लगाया।