राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों के साथ संक्रमण दर घटी है। हालांकि, मौत का आंकड़ा बढ़ा है। शनिवार को कोरोना के 1407 नए मामले मिले हैं व दो मरीजों की मौत हुई है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे गिरकर 4.72 फीसदी पर पहुंच गई है।