इटावा के वैदपुरा इलाके में अज्ञात लोगों ने सुधीर कुमार यादव नाम के एक सिपाही की हत्या कर दी। क्राइम ब्रांच की टीम सिपाही की हत्या की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि सिपाही ने बेटी को फोन पर बैग लूटने की जानकारी दी थी। सिपाही का मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नगदी के साथ ही पुलिस विभाग का आई कार्ड गायब था। पुलिस ने मौके से एक साइकिल बरामद की है।