पटना से लेकर दिल्ली तक की राजनीति इन दिनों केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से गरमा गई है। ED और CBI की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने खुलकर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार का साथ दिया है। वहीं AAP के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर खुलकर कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। दोनों ही सियासी स्टैंड में कांग्रेस की भविष्य की रणनीति नजर आ रही है।