कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया। देश के उच्च सदन में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने स्वास्थ्य मंत्रालय से इस पर कमेटी बनाने की मांग की और यह पता लगाने को कहा कि मौतों की असली वजह क्या है? बता दें कि, इन दिनों हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कम उम्र में लोगों में भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ना गंभीर समस्या बनती जा रही है। पिछले कुछ सालों में 40 साल से कम आयु के लोगों की मौत हार्ट अटैक आने से हो चुकी है। हाल ही में कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसे देख लोगों में डर पैदा हो गया। लोग चलते-चलते गिरकर मरते देखे गए। बीते कुछ महीनों से देश के अलग-अलग इलाकों से ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जहां लोग हंसते गाते नाचते खेलते व्यायाम करते अचानक गिर जाते हैं और वही उनकी दिल की धड़कन बंद हो जा रहे हैं। विशेषज्ञ हार्ट अटैक की समस्या से बचाव से लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर जोर देते हैं। युवाओं में बढ़ता हार्ट अटैक का मामला एक राष्ट्रीय चिंता का विषय है। इसके लिए वैक्सीन जिम्मेदार है या नही ये तो शोध का विषय है।