2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सनातन धर्म पर द्रमुक नेता की टिप्पणी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने शनिवार को इस मामले पर सतर्क रुख अपनाने और भाजपा के एजेंडे में नहीं आने का आह्वान किया। सनातन धर्म पर मचे विवाद के बीच अब कांग्रेस भी सतर्क हो गई हैं।