कन्नौज के मझपुरवा गांव में उस समय दो समुदाय आमने-सामने आ गए, जब कब्रिस्तान से लगी जमीन पर कब्र खोदने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि एक समुदाय के लोगों ने जबरन दूसरे समुदाय के पट्टे की जमीन पर कब्र खोदने की कोशिश की। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची फिर तहसीलदार ने जमीन की नाप-जोख कराकर दोनों पक्षों को उनके हिस्से की जमीन के हदों बारे में बताया, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।