हरियाणा विधानसभा में सोमवार को उन जानीमानी हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई, जिनकी मृत्यु पिछले सत्र के अन्त से वर्तमान बजट सत्र की शुरुआत अवधि के दौरान हुई। इस मौके पर सदन में सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन भी रखा गया। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सदन में राज्य के उन शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी जिन्होंने देश की एकता और अखण्डता की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान कर दिया।