फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में धमाका करने की ISI की साजिश नाकाम

Mon, 13 Feb 2017 07:14 PM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला टीवी/ चित्रकूट

यूपी के चित्रकूट में ISI की रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की बड़ी साजिश नाकामयाब कर दी गई। सोमवार सुबह चित्रकूट पुलिस ने दो जिंदा बम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी का नाम महेश कुमार है। आरोपी महेश का कहना है कि दो लड़कों ने उसे रेलवे ट्रैक पर बम रखने के लिए बड़ी रकम देने का लालच दिया। जिन दो लड़कों का जिक्र आरोपी महेश ने किया उन्हें अकसर रेलवे स्टेशन के आसपास देखा जाता रहा है। बता दें कि कानपुर के पुखरायां में रेलवे पटरी उड़ाने की साजिश के पीछे भी ISI का हाथा था। हालांकि, पुलिस ने अभी इसबारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें