फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हंगामा, छात्रों ने फूंके कई वाहन

Fri, 28 Apr 2017 11:24 PM IST
संजय बनौधा, अमर उजाला टीवी/ इलाहाबाद

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को छात्र संघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद बवाल मच गया। नाराज छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ की और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हालात को काबू करने के लिए कई छात्रों को हिरासत में लिया गया है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है। गाड़ियों में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। दरअसल अपनी मांग को लेकर कई छात्र कुलपति से मिलने गए। कुलपति के नहीं मिलने पर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा को बढ़ता देख पुलिस ने छात्र संघ के नेता को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद बवाल और बढ़ गया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें