फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli Cloudburst Video: UttraKhand के थराली में हाहाकार! अब कैसे है हालात? | Amar Ujala | Tharali

Sun, 24 Aug 2025 12:51 PM IST
तन्मय बरनवाल वीडियो डेस्क, अमर उजाला

पहले ही आपदा की मार झेल रहे उत्तराखंड में अब चमोली जिले के थराली में बादल फटने से तबाही हुई है। शुक्रवार देर रात थराली और उसके आसपास के 15 किलोमीटर के इलाके में कुदरत ने कहर बरपाया। 40 से अधिक दुकानें और 20 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे 90 से अधिक परिवारों के 400 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। एक युवती की मौत हुई है और एक बुजुर्ग लापता हैं।शुक्रवार शाम सात बजे से ही तेज बारिश शुरू हो गई थी। रात करीब 12 बजे पहाड़ से अचानक सैलाब आ गया। मलबे में बड़े-बड़े बोल्डर थे। इस मलबे ने थराली लोअर बाजार, कोटडीप, राड़ीबगड़ और चेपड़ों बाजार को भारी नुकसान पहुंचाया। थराली के एसडीएम पंकज भट्ट का आवास भी मलबे में दब गया। हालांकि तब तक एसडीएम सुरक्षित स्थान पर जा चुके थे।राड़ीबगड़ में कई दोपहिया और चौपहिया वाहन मलबे में दब गए। तेज बारिश को देखते हुए रात में ही बहुत से लोग सतर्क होकर अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। शनिवार सुबह से ही प्रशासन, सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमें युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

संगवाड़ा गांव में मकान गिरने से कविता (20) की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं चेपड़ों गांव से गंगा दत्त जोशी (78) लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं 11 लोग घायल हैं जिनमें से छह को हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर भेजा गया है। मलबा आने के कारण 18 से अधिक सड़कें बंद हो गईं, जिससे बचाव दल को 6 से 8 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। थराली में प्रभावित इलाकों में तेजी से राहत कार्य चल रहा है। सभी प्रभावितों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है। लापता बुजुर्ग को खोजने के लिए भी टीमें लगातार काम कर रही हैं। कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। - डॉ. संदीप तिवारी, जिलाधिकारी, चमोली

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें