फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में केजरीवाल पर बरसे केन्द्रीय मंत्री, कहा खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे

Wed, 26 Apr 2017 10:45 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ बरेली

बरेली में एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय छात्रों को डिग्रियां और मेडल्स देते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी को मिली जीत और आप हार पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की झाड़ू उन्हीं पर पड़ गई। ईवीएम में गड़बड़ी के सवाल पर कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में 67 सीट जीते थे तो उस समय खराबी नहीं दिखी। डॉ पांडेय इस मसले से जोड़कर नाच न आवे आंगन टेढ़ा और खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे वाली कहावत भी सुनाई।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें