दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एकबार फिर टोल प्लाजा पर दबंगई का मामला सामने आया है। यहां आईडी मांगने पर गुरुग्राम ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन ने टोलकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद टोल कंपनी ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।