फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पर वोट कर गांव वालों ने ये इरादा जताया

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ जयपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 04:18 PM IST

राजस्थान के एक और गांव रोजदा के लोगों ने अपने गांव में पूर्ण शराब बन्दी के लिए रविवार को मतदान किया। मतदान के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मतदान को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह महिलाओं में देखा गया। आपको बता दें कि ये मतदान ठीक उसी तरह हुआ जैसे विधानसभा, लोकसभा चुनाव में नेता चुनने के लिए किया जाता है। इस मतदान में शराब बन्दी समर्थन में बहुमत मिलता है तो गांव में शराब की दुकान नहीं खुल सकेगी। शराब बन्दी के लिए आन्दोलन कर रहे संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मतदान के लिए लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए प्रेरित करते भी दिखे।यह गांव राजधानी जयपुर के नजदीक आमेर तहसील में स्थित है। आमेर तहसील के अधिकारी भी मौके पर मौजूद है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें