हरियाणा में जाट आरक्षण के लिए आंदोलन की चेतावनी मिलते ही सरकारी अमला हरकत में आ गया है। राज्य के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने आरक्षण पर सरकार के विधेयक का समर्थन किया और चेतावनी दी कि आंदोलन के नाम पर राज्य में हिंसा फैलाने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।