वाराणसी में उस समय एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला जब कैंट पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर की गाड़ी का चालान काटा और गाड़ी को थाने भी उठा ले गई। दरअसल जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर गाड़ी पर लालबत्ती लगी हुई थी, जिस पर कैंट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी का चालान काट दिया।