फरीदाबद में एनआईटी-1 में एक केबल ऑपरेटर अनुराग को कुछ बदमाशों ने अपहरण करके गला दबा कर हत्या कर दी। बदमाशों ने हत्या करने के बाद शव को नहर आगरा नहर में फेंक दिया है। अनुराग की हत्या की वजह सट्टेबाजी का विवाद बताया जा रहा है। तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीमों की पकड़ में आए दो लोगों ने इसका खुलासा किया। फिलहाल पुलिस शव तलाशने के साथ ही मामले की तफ्तीश में जुटी है।