चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में 100 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। बीएसपी की पहली लिस्ट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 100 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। चुनाव की शुरुआती दौर की तारीखों में ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वोटिंग होनी है। पिछले लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को वोटों का सबसे ज्यादा नुकसान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही हुआ था।