फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi on Vote Chori: राहुल ने जिस ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाई उसका वीडियो देखिए

Thu, 06 Nov 2025 01:46 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ब्राजील की जिस मॉडल का जिक्र किया था। उसका वीडियो सामने आया है। इस ब्राजीलियन मॉडल का नाम लेरिसा है। महिला ने एक वीडियो जारी कर कहा कि राहुल गांधी ने जो तस्वीर दिखाई वो तस्वीर उनकी है, उसने कहा कि ये तस्वीर तब की है जब वो करीब 20 साल की थीं। दरअसल रिवर्स इमेज सर्च से पता चला कि ये महिला लारिसा नेरी हैं, जो ब्राजील में रहती हैं। लारिसा ने वीडियो में पहले तो मजाकिया लहजे में कहा कि दोस्तों, सुनो गॉसिप! वो लोग मेरी पुरानी फोटो का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं उस वक्त 18–20 साल की थी। अब मेरी उस फोटो को किसी चुनाव में, किसी वोटिंग में भारत में इस्तेमाल किया जा रहा है, और मुझे एक भारतीय महिला दिखाया जा रहा है! दरअसल मॉडल रह चुकी लारिसा की ये फोटो ब्राजीलियन फोटोग्राफर माथियूस फेरेरो ने क्लिक की थी। ये फोटो कई साल पहले फ्री-यूज वेबसाइट पर डाली गई थी, जिससे कोई भी डाउनलोड कर सकता है। अब वही तस्वीर हरियाणा की मतदाता सूची में कथित तौर पर दर्ज मिली है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें