फिल्म ग्रांड मस्ती, खट्टा- मीठा सहित तेलगू फिल्म मन खट्टा, मलयालम फिल्म लाइला, और पंजाबी फिल्म फरार में काम कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री कायनात अरोरा रविवार को मवाना रोड स्थित सेंट जेवियर्स गर्ल्स स्कूल में पहुंची। कायनात अरोरा के साथ छात्राओं ने सेल्फी ली और बॉलीवुड में जाने के टिप्स सीखे। कायनात ने छात्राओं से रूबरू होते हुए कहा कि यूपी के युवा टेलेंट से भरे हैं। मैं भी बिजनौर की रहनें वाली हूं। मेरा सपना बचपन से एक हिरोइन बनने का रहा है। जो मैने कड़ी मेहनत से पूरा किया है।