झारखंड के पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। यह मामला मंगलवार की सुबह का है। पहाड़िया महा सम्मेलन में भाग लेने आए स्वामी अग्निवेश के साथ पाकुड़ में विद्यार्थी परिषद व भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की।