प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के विवादित बयान को लेकर भाजपा ने नाराजगी जताई है। भाजपा ने कहा है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान "बेहद शर्मनाक और अपमानजनक" है। इतना ही नहीं भाजपा ने इस मुद्दे पर शनिवार को देश भर में उग्र प्रदर्शन करने का फैसला किया है।