भारतीय जनता पार्टी में सभी नेता उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले टिकट बंटवारे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पार्टी में झांसी से टिकट के दावेदारों ने लखनऊ और दिल्ली में डेरा जमा लिया है। ऐसे में बीजेपी कार्यालय में सन्नाटा पसर गया है। यहां तक की पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी कार्यालय से कन्नी काट ली है और सभी अपने-अपने नेताओं का समर्थन करने दिल्ली और लखनऊ पहुंच गए हैं।