फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' के रूट में अरुणाचल प्रदेश नहीं शामिल होने पर भड़के बीजेपी नेता

Sat, 30 Dec 2023 04:23 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी से 'भारत न्याय यात्रा' शुरू करने के लिए तैयार हैं। ये यात्रा मणिपुर से मुंबई तक 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसकी जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने हाल ही में दी थी। तभी से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। इस बीच, बीजेपी के राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने राहुल गांधी की इस यात्रा के बदले मार्ग पर चिंता जताई है। उन्होंने साल 2008 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के कांग्रेस के फैसले सहित विभिन्न मुद्दों पर अपनी आपत्ति व्यक्त की और साथ ही जयराम रमेश से जवाब मांगा।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें