फिरोजाबाद में बीजेपी नेताओं के साथ मारपीट का मामला अब गरमाने लगा है। बीजेपी नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम कार्यालय के सामने डेरा डाल दिया है। इसके लिए बीजेपी नेता और कार्यकर्ता रजाई-गद्दे लेकर पहुंचे हैं। दरअसल शिकोहाबाद में चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई थी जिसके बाद बीजेपी के लोग शिकायत करने थाने पहुंचे जहां एसपी के लोगों ने उनपर हमला बोल दिया। आरोप है कि उन लोगों ने बीजेपी की महिला नेता के साथ भी बदसलूकी की।