फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Results 2025: मतगणना से पहले कृष्णा अल्लावारू ने किया ये चौंकाने वाला दावा!

Fri, 14 Nov 2025 06:45 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

 कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा, "हम सभी को विश्वास है कि बिहार में जनता महागठबंधन को अपना आशीर्वाद देगी। यह हमें इसलिए लगता है क्योंकि जब मतदान इतना ज्यादा हुआ है तो हम मानते हैं कि ये बदलाव का संकेत है। क्योंकि सरकार ने हर अहम मुद्दे पर काम नहीं किया। रोजगार पर काम नहीं किया, शिक्षा पर काम नहीं किया, स्वास्थ्य पर काम नहीं किया, सुरक्षा पर काम नहीं किया। लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर आ रहे हैं। हमारा विश्वास है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है। भारत युवा देश है और बिहार युवा प्रदेश है हमें विश्वास है कि बिहार का युवा सरकार, खासकर भाजपा से परेशान है। हमें विश्वास है कि युवा हमारे लिए भारी बहुमत में मतदान करेगा.बिहार की जनता जो चाहती है, जिस गठबंधन के लिए उन्होंने मत डाले हैं, उसकी मर्यादा रखें, चुनाव की गरिमा रखें और चुनाव की सुरक्षा करें। यही हमारी हर एक अधिकारी से अपील है

 तेजस्वी यादव ने कहा "आज हम सभी लोग एक दम आश्वस्त हैं कि हम स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे है सभी लोगों ने महागठबंधन, INDIA गठबंधन के पक्ष में, बदलाव के लिए मतदान किया है। हम लोग कल चुनाव जीत रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता लगातार मुस्तैदी के साथ मतगणना केंद्रों पर मौजूद हैं, चौकन्ने हैं और कहीं भी अगर प्रशासन के लोगों ने 2020 वाली गलतियां कीं, कोई गैर संवैधानिक काम किया, अन्याय किया या किसी के इशारे पर कोई अधिकार काम करेगा तो जनता एक पैर पर खड़ी है... कोई किसी के इशारे पर काम करेगा तो उसे सोचना चाहिए कि वो गलत कर रहा है.इस बार तमाम अधिकारियों से हम कहेंगे कि निष्पक्ष होकर मतगणना कीजिए

VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा, "राज्य में जितने भी अधिकारी हैं मैं उनसे आग्रह करता हूं कि आपने संविधान की रक्षा की शपथ ली है, देश में निष्पक्ष चुनाव करवाने और लोकतंत्र को बचाने की शपथ ली है। हम आपसे आग्रह करते हैं कि जो आपने संकल्प लिया है उसके तहत काम करें। जनता का काफी पैसा इस चुनाव में खर्च हुआ है. बिहार में बदलाव के लिए मतदान हुआ है। राज्य के युवा को बदलाव चाहिए, रोजगार चाहिए. NDA को पता था कि वे कहीं पर टिकेंगे नहीं। महागठबंधन 200 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी.पैसा बांटकर जनादेश को चोरी करने का जो काम रात के अंधेरे में किया जाता था वो काम सरकार ने महिलाओं को 10,000 रुपये की राशि देकर किया। उनको लगा कि वे उन्हें वोट देंगी। लेकिन सभी माताओं-बहनों को पता है कि यहां रोजगार चाहिए

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें