फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी-नीतीश पर साधा निशाना, किया ये चौंकाने वाला दावा!

Sat, 30 Aug 2025 01:59 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

तेजस्वी यादव भी इस दौरान राहुल गांधी के साथ मौजूद रहे और उन्होंने भी NDA सरकार पर निशाना साधा. रोड शो में उमड़े समर्थकों ने जगह-जगह कांग्रेस और राजद नेताओं का स्वागत किया. ‘वोटर अधिकार यात्रा’ महागठबंधन का एक बड़ा राजनीतिक अभियान बनकर उभर रहा है. इसका मकसद जनता को यह संदेश देना है कि उनके मताधिकार पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी. राहुल गांधी ने जनता से अपील की कि वे अपने वोट की ताकत को समझें और किसी भी कीमत पर इसे बेकार न जाने दें.

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार में जारी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के 13वें दिन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव के साथ सीवान में रोड शो किया. इस दौरान भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा.

राहुल गांधी ने अपने भाषण में सीधे आरोप लगाया कि “नरेंद्र मोदी चुनाव जीतते हैं वोट चुराकर. हमने तय कर लिया है कि बिहार में इन्हें एक भी वोट चोरी नहीं करने देंगे. उन्होंने कहा कि उनकी जनसभाएं लगातार शाम को आयोजित हो रही हैं और सरकार के दबाव में प्रशासन बिजली काट देता है. आप देख रहे हैं, यहां की लाइट्स बंद कर दी गईं, ताकि हमारी आवाज़ जनता तक न पहुंचे. लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपतियों पर हमला जारी रखते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मोदीजी अंबानी और अडानी के साथ मिलकर पहले आपका वोट लेते हैं, फिर आपका राशन कार्ड छीनते हैं और अंत में आपकी जमीन पर कब्जा कर लेते हैं. यह ‘वोट चोरी’ संविधान पर हमला है. बाबा साहब अंबेडकर के संविधान की रक्षा के लिए हम किसी भी कीमत पर लड़ेंगे.
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें