JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "यही महागठबंधन के लोग बिहार में 15 साल सरकार चलाए। उनका ट्रैक रिकॉर्ड देश और बिहार की जनता जानती है... इस जीवन में दोबारा सत्ता नहीं मिलेगा उन लोगों को, क्योंकि लोग उन्हें पहचानते हैं।"
संजय कुमार झा ने आगे कहा, "पूरा NDA एकसाथ है। हमें पता है कि अगले 5 साल में बिहार को कहां ले जाना है। अगर नीतीश कुमार ने कहा है कि 1 करोड़ लोगों को नौकरी और रोज़गार देंगे तो इसे पूरा करना है...और लोगों को न समस्या का पता है न बिहार से कुछ लेना देना है।"
राजद नेता तेजस्वी यादव के हर घर में सरकारी नौकरी के वादे पर, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने कहा, "आप दुनिया भर के अर्थशास्त्रियों और वित्तीय विशेषज्ञों को बुला लीजिए। उनसे समझिए की इनके वादे का क्या राज है? जनता उन्हें जानती है. वह कुछ भी कह सकते हैं। इन वादों का जनता पर कोई असर नहीं है, क्योंकि वे जानते हैं कि वह कुछ भी कहकर सत्ता में आना चाहते हैं।"
राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों और बयानों पर जेडी(यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने कहा, "क्या किसी का ध्यान इस मुद्दे पर है? मैं कांग्रेस पार्टी को चुनौती देता हूं कि वह इस मुद्दे पर चुनाव लड़े और वोट चोरी के मुद्दे पर मतदाताओं से अपील करे और सर...क्या अभी यह कोई मुद्दा है भी? हमें नहीं पता कि राहुल गांधी कहां हैं?
महागठबंधन पर जेडी(यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा कहते हैं, "महागठबंधन स्वार्थ से भरा गठबंधन है. महागठबंधन के उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। सत्ता में बने रहने के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं. वे यह भी समझ गए हैं कि परिणाम क्या होंगे.जब वे अपने सहयोगियों को ही साथ नहीं रख पा रहे हैं तो राज्य के विकास के लिए कैसे काम करेंगे?