फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: नामांकन रद्द होने के बाद फूट-फूटकर रोईं RJD प्रत्याशी श्वेता सुमन

Wed, 22 Oct 2025 07:28 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग से पहले ही महागठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सुगौली के बाद अब मोहनियां विधानसभा सीट पर भी महागठबंधन बिना चुनाव लड़े ही हार गया। महागठबंधन से इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल ने अपना उम्मीवार उतारा था। तेजस्वी यादव यहां से श्वेता सुमन को प्रत्याशी बनाया। उन्होंने अपना नामांकन भी कर दिया लेकिन बुधवार को उनका नामांकन पर्चा रद्द कर दिया गया। नामांकन रद्द होने के बाद श्वेता सुमन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही है।

RJD की उम्मीदवार श्वेता सुमन ने आरोप लगाया कि उनका नामांकन रद्द करवा दिया गया है, जबकि जन सुराज पार्टी की प्रत्याशी गीता पासी का नामांकन मंजूर कर लिया गया है। नामांकन रद्द होने पर नाराजगी जताते हुए श्वेता सुमन ने कहा, 'बीजेपी और उनके उम्मीदवार को मुझ से मेरी पार्टी और आरजेडी की सरकार के आने का डर है। इसी लिए वह अन्याय कर रहे हैं।' श्वेता सुमन ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए चुनाव आयोग से न्याय की मांग की है।

बता दें कि, अब तक महागठबंधन के दो उम्मीवारों का नामांकन रद्द हो चुका है। सुगौली में मामूली सी चूक के कारण वीआईपी के प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था। तो वहीं, अब मोहनियां में राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द हो गया है। तो वहीं, इससे पहले चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी सीमा सिंह का भी नामांकन रद्द हो चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें