फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: '...तो नीतीश-भाजपा को वोट दें', प्रशांत किशोर ने ऐसा क्यों कहा?

Tue, 15 Jul 2025 08:20 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अभी से ही अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। इस बीच, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर भाजपा, जदयू और राजद पर करारा हमला बोला है।

पूर्णिया में प्रशांत किशोर ने RJD-कांग्रेस और AIMIM पर निशाना साधते हुए कहा, "बिहार में 60% से ज्यादा लोग बदलाव, शिक्षा-रोजगार और एक नई व्यवस्था चाहते हैं। राजद को यहां वोट इसलिए मिलते हैं क्योंकि भाजपा को मुसलमान वोट नहीं मिलते। कांग्रेस का यहां कोई वजूद नहीं है, AIMIM हैदराबाद की पार्टी है। इन दलों का कोई अस्तित्व नहीं है। बिहार में केवल जदयू, राजद और भाजपा का दल है। एक गठबंधन भाजपा-राजद का है और दूसरी तरफ राजद का गठबंधन है" 

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने कहा कि, "बिहार की जनता के पास सिर्फ तीन ही विकल्प हैं। पहला यदि वे जो व्यवस्था चल रही है उसे चलाते रहना चाहते हैं तो नीतीश-भाजपा को वोट दें, दूसरा कि यदि आप इस व्यवस्था से परेशान हैं तो आपके पास दो रास्ते हैं या तो आप राजद का जंगलराज, अपराध, बदमाशी वाले राज को वापस लेकर आएं या फिर आप एक ईमानदार और सशक्त प्रयास के साथ जुड़िए।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें