फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी नहीं लड़ पाएंगी चुनाव! नामांकन में फंसा ये पेंच

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 16 Oct 2025 08:12 PM IST

Bihar Election 2025: तो क्या भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी नहीं लड़ पाएंगी बिहार विधानसभा का चुनाव? दरअसल, यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि चंदा देवी के नामांकन में पेंच फंस गया है। बता दें कि, आरजेडी की ओर से छपरा सीट से उन्हें टिकट दिया गया है, लेकिन अब उनके नामांकन में मामला फंसता हुआ दिखाई दे रहा है।

खेसारी लाल यादव की पत्नी और राष्ट्रीय जनता दल की छपरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी चंदा देवी के नामांकन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनके नामांकन को लेकर एक बड़ा पेंच फंस गया है। यह विवाद मतदाता सूची में चंदा देवी के नाम को लेकर उत्पन्न हुआ है।

बताया जा रहा है कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान यह मामला सामने आया है, कि चंदा देवी का नाम मतदाता सूची में नहीं है। इस कारण चंदा देवी की उम्मीदवारी खतरे में पड़ सकती है।

स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि चंदा देवी का मुंबई में मतदाता सूची में नाम है। क्योंकि वहां उनके नाम से फ्लैट और कई संपत्ति है। चंदा देवी मूल रूप से एकमा विधानसभा के धानाडीह गांव की निवासी हैं। यहां की मतदाता सूची में उनका नाम नहीं मिल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें