फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Caste Equation in JDU Candidate List: नीतीश कुमार ने OBC,मुस्लिम और अगड़ी जाति को दिया टिकट।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 16 Oct 2025 07:57 PM IST

2 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने 101 उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर दी है। 15 अक्तूबर को पहली सूची में 57 और 16 अक्तूबर को दूसरी सूची में 44 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। जातीय जनगणना कराने वाले सीएम नीतीश कुमार ने उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक समीकरण को पूरी तरह ध्यान में रखा है। जनता दल यूनाईटेड ने इस बार पिछले और अतिपिछड़े समाज से कुल 59 लोगों को टिकट दिया है। वहीं अगड़ी जातियों में सबसे अधिक टिकट राजपूत समाज के लोगों को दिया है। इसमें सीएम नीतीश कुमार के करीबी आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद और 2020 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव जीतने वाले सुमित सिंह का नाम भी शामिल है। जानिए, किस वर्ग से कितने प्रत्याशियों को दिया टिकट
जदयू की प्रत्याशियों की सूची में इस बार पिछड़े वर्ग से 37, अतिपिछड़ा 22, सामान्य से 22, अनुसूचित जाति से 15, अल्पसंख्यक से चार, अनुसूचित जनजाति से एक प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं कुल 101 प्रत्याशियों में 13 महिला भी हैं। जदयू ने सबसे अधिक कुशवाहा समाज के 13 प्रत्याशी, कुर्मी समाज के 12 प्रत्याशी, राजपूत समाज के 10 प्रत्याशी, भूमिहार समाज के 9 प्रत्याशी, यादव और धानुक समाज के आठ प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है।

आइए जानते हैं किस जाति के कितने उम्मीदवार को जदयू ने दिया टिकट...
 
क्र.  जाति  संख्या
1     धानुक 08
2     मल्लाह      03
3     गंगौता      02
4     कामत  02
5     चंद्रवंशी   02
6     तेली  02
7     कलवार 02
8     हलुवाई      01
9     कानू  01
10    अग्रहरि     01
11    सुढ़ी 01
12    गोश्वामी    01
13    कुशवाहा     13
14    कुर्मी      12
15    यादव  08
16    मुसहर / मांझी     05
17    रविदास      05
18    पासी  02
19    पासवान      01
20    धोबी  01
21    सरदार / बांसफोर   01
22    खरवार 01
23    राजपूत      10
24    भूमिहार     09
25    ब्राह्मण    02
26    कायस्थ      01
27    अल्पसंख्यक (2 अतिपिछड़ा, 2 सामान्य) 04

जदयू की दूसरी सूची में मंत्री विजेंद्र यादव, लेशी सिंह, शीला मंडल, कलाधर मंडल, सुमित सिंह समेत कई दिग्गदों के नाम शामिल हैं। वहीं जो सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में जाने की बात सामने आई थी, वहां भी जदयू ने अपना प्रत्याशी उतार दिया है। इसमें सबसे प्रमुख कदवा सीट है। यहां से पूर्व सांसद दुलाल चंद गोस्वामी को टिकट दिया गया है। वहीं राजद छोड़कर जदयू में शामिल हुईं पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव पत्नी व वर्तमान विधायक विभा देवी को नवादा से टिकट दिया है। वह नवादा से चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी और मंत्री सुमित सिंह को जदयू ने चकाई से टिकट दिया है।बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार की JDU ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने कुल 57 सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पहली सूची में शामिल 57 चेहरों में चार महिला उम्मीदवार भी हैं। JDU की पहली सूची में मधेपुरा विधानसभा सीट से कविता साहा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह समस्तीपुर सीट से अश्वमेघ देवी को टिकट मिला हैं। विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा पार्टी की उम्मीदवार होंगी। वहीं, गयाघाट सीट से कोमल सिंह को टिकट मिला है।बता दें कि, बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें