फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार नहीं बनेंगे सीएम? अमित शाह के CM फेस वाले बयान पर जीतन राम मांझी ने उठाए सवाल

Fri, 17 Oct 2025 09:26 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के NDA में सीएम फेस को लेकर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा है कि अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। यह अमित शाह ने क्लियर कर दिया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी अमित शाह के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि, मुझे लगता है कि चुनाव से पहले नेता यानी होने वाले मुख्यमंत्री का भी नाम तय हो जाना चाहिए था। कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए।

बता दें कि, अमित शाह से एक चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में जब सवाल किया गया कि अगर बिहार चुनाव में एनडीए जीतता है तो क्या आप नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएंगे? तो उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के बाद जब सभी दल एकजुट होंगे विधायक दल के नेता बैठेंगे तो अपना नेता तय कर लेंगे।

अमित शाह के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि, "अमित शाह NDA के प्रमुख नेताओं में आते हैं और यदि उन्होंने कुछ कहा है तो उसे आधिकारिक ही माना जाएगा। लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि चुनाव से पहले नेता यानी होने वाले मुख्यमंत्री का भी नाम तय हो जाना चाहिए था। कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए। यह दुविधा महागठबंधन में है जिस वजह से आज तक उनकी लिस्ट फाइनल नहीं हो पाई है।"

जीतन राम मांझी ने अपने बयान में आगे कहा कि, "सैभाग्यवश NDA में अब तक सब कुछ ठीक रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई थी जब किसी एक पार्टी ने JDU की सीट पर अपना उम्मीदवार उतार दिया था। लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है। व्यक्तिगत तौर पर मेरा विचार है कि चुनाव से पहले जनता के सामने आ जाना चाहिए कि कौन मुख्यमंत्री होंगे।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें