फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: 'मतदाता सूची से हटाए गए 23 लाख महिलाओं के नाम'; चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा आरोप

Mon, 06 Oct 2025 05:43 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग से पहले कांग्रेस ने एक बार फिर से चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्टी ने SIR का जिक्र कर रविवार को चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। कांग्रेस ने दावा किया कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के नाम पर लगभग 23 लाख महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इतना ही नहीं पार्टी ने ये भी दावा कि ये नाम मुख्य रूप से उन 59 विधानसभा सीटों से हटाए गए हैं जहां 2020 के चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने दावा किया कि बिहार में कुल 3.5 करोड़ महिला वोटर हैं, जिनमें से करीब 23 लाख के नाम लिस्ट से हटाए गए। यह कार्य चुनावी धोखाधड़ी के तहत किया गया है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को वोट डालने से रोका जा सके। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिन जिलों में सबसे ज्यादा महिलाओं के नाम हटाए गए हैं, उनमें गोपालगंज, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, भोजपुर और पूर्णिया शामिल हैं। ये जिले करीब 60 विधानसभा सीटों को कवर करते हैं, जहां 2020 में इंडिया गठबंधन को 25 और एनडीए को 34 सीटें मिली थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें