फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: महागठबंधन में शामिल होगी AIMIM? असदुद्दीन ओवैसी ने लालू को पत्र लिखकर मांगी इतनी सीटें

Fri, 19 Sep 2025 08:25 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: क्या असदुद्दीन ओवैसी बदलेंगे बिहार का चुनाव? क्या महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी ओवैसी की AIMIM? तो क्या भाजपा-नीतीश के खिलाफ महागठबंधन में शामिल होगी AIMIM? दरअसल, यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि, बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है।

खबरों के मुताबिक, बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM, कांग्रेस और आरजेडी के साथ वाली महागठबंधन में शामिल हो सकती है। जिसका खुलासा खुद AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने किया है। तो ऐसे में सवाल उठता है कि, अगर महागठबंधन में AIMIM शामिल होती है तो वह कितनी सीटों पर राजी हो सकती है?

बता दें कि, विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है। महागठबंधन के दलों के बीच अभी से सीटों की संख्या तय करने को लेकर गहन बातचीत चल रही है। इन सब के बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने लालू प्रसाद यादव को चिट्ठी लिखी है और उनसे छह सीटों की मांग की है।

बिहार के सीमांचल क्षेत्र की 24 सीटों में से अधिकांश पर मुस्लिम आबादी बहुसंख्यक है। 2020 के विधानसभा चुनाव में AIMIM ने इस क्षेत्र में 20 सीटों पर चुनाव लड़ा और 5 पर जीत दर्ज की थी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें