फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Cabinet Minister 2025: नीतीश कैबिनेट में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को क्या मिला?

Thu, 20 Nov 2025 08:14 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Cabinet Minister 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की नई सरकार ने शपथ ली है। नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, उनके साथ 26 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिसमें चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की पार्टी के नेता भी शामिल है। तो ऐसे में आइए अपने इस वीडियो में हम आपको बताते है, नीतीश कैबिनेट में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की पार्टी के कितने मंत्रियों ने शपथ ली है।

बता दें कि, नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 26 और कैबिनेट और राज्यमंत्रियों ने शपथ ली है। नीतीश कैबिनेट में बीजेपी के 14, जेडीयू के 8, लोजपा-आर के 2, हम और रालोमो के 1-1 मंत्री बने हैं। इन मंत्रियों में तीन महिलाएं और एक मुस्लिम विधायक भी शामिल हैं।

नीतीश कैबिनेट में चिराग पासवान की पार्टी के दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है। तो वहीं, जीतन राम मांझी की हम पार्टी को एक मंत्री पद और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी एक मंत्री पद मिला है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें