विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की होने वाली बैठक से पहले कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने रविवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत NDA की बैठक में शामिल हुए 38 दलों में से चार 'इंडिया' गठबंधन के संपर्क में हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले कुछ दिनों में उनमें से कुछ विपक्षी खेमे में शामिल होंगे।