भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी के समर्थकों ने गुरुवार को गुरसहायगंज कोतवाली पर जमकर हंगामा किया। समर्थकों का आरोप था कि UP100 ड्यूटी के सिपाहियों ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी के बेटे से बदसलूकी की। आक्रोशित समर्थक सिपाहियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।