कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने वाली है। इस यात्रा का महाराष्ट्र चरण काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। दरअसल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी इस मार्च में भाग लेंगे। बता दें कि शिवसेना में एकनाथ शिंदे की बगावत से पहले ये तीनों पार्टियां महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के तहत महाराष्ट्र की सत्ता में भागीदार थीं।