फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru ATM Cash Van Heist: बीच सड़क पर ATM कैश वैन रुकवाई और 7 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए नकली 'RBI अफसर'

Thu, 20 Nov 2025 06:42 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bengaluru ATM Cash Van 7cr Heist: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू की सड़कों पर 19 नवंबर की दोपहर एक ऐसी घटना घटी, जिसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल, सरकारी स्टिकर लगी कार में आए पांच से छह बदमाशों ने खुद को आरबीआई अधिकारी बताकर एटीएम कैश वैन को रोक लिया। इसके बाद कागज जांचने के नाम पर कैश वैन से 7.1 करोड़ रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात इतनी सलीके से रची गई कि सब कुछ सिर्फ आधे घंटे में पूरा हो गया।

कर्नाटक के गृह मंत्री एच परमेश्वर ने कहा कि बंगलूरू में शायद ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि भारत सरकार का स्टिकर लगी एक कार में कुछ लोग आए और उन्होंने नकदी वाहन को यह कहते हुए रोक लिया कि वे दस्तावेजों की जांच करना चाहते हैं। इसके बाद संदिग्धों ने वैन के कर्मचारियों को नकदी सहित अपनी कार में जबरन बैठा लिया। 

बंगलूरू पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि, "पूरे शहर में नाकाबंदी है, हम अपना प्रयास कर रहे हैं। हमने कई टीमें बनाई हैं, हमारी टीमें पूरे शहर में फैली हुई हैं। हमारी टीमें जमीनी स्तर पर मौजूद हैं, साथ ही विभिन्न तकनीकी शाखाओं के तहत नियंत्रण कक्ष में भी मौजूद हैं। हम जल्द से जल्द मामले का पता लगाने की कोशिश करेंगे। दो डीसीपी और एक संयुक्त आयुक्त मामले पर काम कर रहे हैं।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें