फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Violence: युनूस ने खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान को क्यों बुलाया?

Thu, 25 Dec 2025 01:56 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

बांग्लादेश में भड़की हिंसा के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि शेख हसीना की कट्टर दुश्मन खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने बांग्लादेश में वापसी कर ली है। एयरपोर्ट के पास उनका स्वागत करने के लिए उनकी पार्टी BNP के 1 लाख कार्यकर्ता जुटे थे। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया के बेटे तारिक़ रहमान 17 साल तक देश से बाहर थे। अब एक बार फिर 25 दिसंबर को बांग्लादेश लौटे हैं। तो क्या बांग्लादेश में कुछ बड़ा और अकल्पनीय होने वाला है है। रहमान गिरफ्तारी से बचने के लिए 2008 में लंदन भाग गए थे। तब हसीना सरकार में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले चल रहे थे। आखिरकार 17 साल बाद तारिक रहमान के बांग्लादेश लौटने की वजह क्या है। जून में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अपनी यूके की यात्रा के दौरान तारिक रहमान से मुलाकात की थी। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मुलाकात के बाद से उन्हें बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखा जा रहा है। ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि 16 दिसंबर को रहमान ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के लंदन में हुए एक कार्यक्रम के दौरान ये एलान किया था कि वो 2026 में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव के मद्देनज़र घर लौट रहे हैं. दरअसल रहमान बीएनपी के कार्यकारी चेयरमैन भी हैं.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें