फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Elections Results 2026: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की जीत से गदगद हुआ पाकिस्तान!

Fri, 13 Feb 2026 06:56 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bangladesh Elections Results 2026: बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की बंपर जीत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने तारिक रहमान को बधाई दी है।

बांग्लादेश चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले तारिक रहमान को बधाई देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैं बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में BNP को शानदार जीत दिलाने के लिए तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं। मैं बांग्लादेश के लोगों को भी चुनावों के सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूं।"

शहबाज शरीफ ने आगे कहा कि, "मैं बांग्लादेश के नए नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं, ताकि हमारे ऐतिहासिक, भाईचारे वाले कई तरह के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया जा सके और दक्षिण एशिया और उससे आगे शांति, स्थिरता और विकास के हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाया जा सके।"

बता दें कि, 12 फरवरी 2026 को हुए चुनाव में BNP ने जमात-ए-इस्लामी और छात्रों की पार्टी नेशनल सिटीजन पार्टी के गठबंधन को हराकर 299 सीटों में से 200 से अधिक सीटें जीती हैं जो दो-तिहाई बहुमत से ज्यादा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें