बांदीपोरा एनकाउंटर में घायल CRPF अधिकारी चेतन चीता को देखने आर्मी चीफ बिपिन रावत एम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। आर्मी चीफ ने उनका हाल-चाल लिया। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 14 फरवरी को बांदीपोरा में आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में रेफर किया गया। बांदीपोरा एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया था, जबकि सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे।