रविवार शाम से देर रात तक उपद्रव होता रहा. देखते ही देखते पूरा जिला हिंसा की चपेट में आ गया. सोमवार को भी आगजनी और प्रदर्शन होता रहा. इस दौरान भी एसपी ने हालात को नियंत्रित किया और आला अधिकारियों को भी रिपोर्ट देती रहीं. परिणाम रहा कि दोपहर बाद रामगोपाल मिश्रा का अंतिम संस्कार कराया और फिर धीरे-धीरे पूरे जिले में स्थिति सामान्य करने के लिए टीमों को सक्रिय किया.