फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की कोशिश

Wed, 20 Aug 2025 09:26 AM IST
आदर्श वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की खबर है। दिल्ली सीएम हाउस में यह घटना घटी है। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसी दौरान 35 साल के एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस पूरी घटना की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता ने बताया कि जन सुनवाई के बहाने एक 35 साल का शख्स सीएम के पास पहुंचा था। आरोपी ने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज दिया, फिर हमला कर दिया। उन्हें थप्पड़ मारा। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें