रेप के आरोप में जेल में बंद धर्म गुरु आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं ने अपनी पॉलिटिकल पार्टी बना ली है और नाम रखा है ओजस्वी पार्टी। अब नारायण साई इसी ओजस्वी पार्टी से वाराणसी से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। शहर के लोगों को जैसे ही इसकी खबर मिली, सबने एक सुर में कहा कि ऐसे ढोंगियों को वोट नहीं देंगे।