फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी कल्पना वर्मा पर 'लव ट्रैप' का आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

Sat, 13 Dec 2025 09:56 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

DSP Kalpana Verma: छत्तीसगढ़ पुलिस की डीएसपी कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाने वाले रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन अब खुद मुश्किलों में पड़ गए हैं। कारोबारी के खिलाफ कोरबा कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत का यह कदम लगभग 28 लाख रुपये के वित्तीय अनियमितता मामले में टंडन के लगातार गैर-हाजिर रहने के बाद उठाया गया। 12 दिसंबर को अदालत ने उन्हें पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

वहीं, इससे पहले होटल कारोबारी दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा की डीएसपी कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। होटल कारोबारी दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर रिश्वत, महंगे उपहार और निजी संबंधों के दबाव जैसे गंभीर दावे किए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने अधिकारी को करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के उपहार दिए थे। इसी सिलसिले में उन्होंने चैट और वीडियो कुछ पत्रकारों को भेजे थे, जिन्हें बाद में हटाने की कोशिश की गई। इधर डीएसपी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपी को निराधार और बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें