कोरोना को लेकर पहली बार बच्चों और वयस्कों के बीच तुलनात्मक अध्ययन सामने आया है। इसके अनुसार, कोरोना के बाद बच्चों में वयस्कों से दोगुना ज्यादा एंटीबॉडी बन रही हैं। वायरस में भले ही अलग-अलग म्यूटेशन की जानकारियां मिल रही हों, लेकिन बीते दो वर्षों के दौरान शोधार्थियों ने इनका बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर कोई खास असर नहीं दर्ज किया।