फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में पशु तस्करों ने ली छात्र की जान, ग्रामीणों ने मचाया बवाल

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 16 Sep 2025 05:46 PM IST

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूषण महुआ चापी में बीती रात पशु तस्करों ने एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं, इस वारदात के बाद पूरे इलाके में बवाल मच गया है। मंगलवार की सुबह नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी।  पुलिस पर पथराव करने लगे। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को चोट आई है। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पशु तस्करों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने मैजिक गाड़ी में आग लगा दी। पूरा मामला गो तस्करों से जुड़ा बताया जा रहा है। नाराज लोगों ने हत्या के विरोध में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और सड़क जाम कर दी। सूचना पर प्रशासकि अधिकारी के साथ पुलिस और पीएसी की टीम मौके पर पहुंची है। लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन नाराज लोग उग्र होकर सड़क पर ही प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार पत्थरबाजी भी कर रहे हैं।

हालांकि, हंगामे के लगभग साढ़े तीन घंटे बाद गोरखपुर के एसएसपी राजकरण नैय्यर ने बताया कि पशु तस्करों ने गाड़ी से छात्र को नीचे ढ़केल दिया, जिससे उसके सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही पुलिस ने साफ किया कि, गोली नहीं सिर में चोट लगने से छात्र की मौत हुई है।

वहीं, इस मामले पर सीएम योगी ने भी संज्ञान ले लिया है। सीएम योगी के कार्यालय की ओर से एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट कर जानकारी दी गई है। एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने गोरखपुर में हुई दुखद घटना का संज्ञान लिया है। महाराज जी ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से संवाद करने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।'

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें