अमृतसर पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया, "रंजित सिंह का परिवार काफी कुख्यात है। रंजित सिंह के खिलाफ 5 FIR दर्ज़ हैं। इनके बेटे हरप्रीत के खिलाफ 7 FIR दर्ज़ हैं। इनके दूसरे बेटे गुरप्रताप के खिलाफ 2 FIR दर्ज़ हैं.आज इनकी ड्रग मनी से अर्जित संपत्ति को ध्वस्त किया जा रहा है पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने ड्रग तस्कर रंजित सिंह की संपत्ति ध्वस्त की।
ड्रग तस्कर रंजीत सिंह कंडोला (Ranjit Singh Kandola), जिसे राजा कंडोला के नाम से भी जाना जाता है, उसकी संपत्ति पर कार्रवाई की गई है। अक्टूबर 2024 में, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ड्रग तस्कर रंजीत सिंह कंडोला के 1.93 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क किया था। इससे पहले, अगस्त 2024 में, जालंधर की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने रंजीत सिंह कंडोला और उसकी पत्नी राजवंत कौर को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में दोषी ठहराया था।
अदालत ने कंडोला को नौ साल और उसकी पत्नी को तीन साल जेल की सजा सुनाई थी। कंडोला पर साल 2012 में एक बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की खेप पकड़े जाने के बाद कार्रवाई हुई थी, जब पंजाब पुलिस ने उसके गिरोह से करीब 200 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए थे। ईडी के अनुसार, कंडोला मेथामफेटामाइन और इफेड्रिन का उपयोग करके 'आइस' ड्रग बनाने का रैकेट चला रहा था और पाकिस्तान सीमा पार से हेरोइन भी मंगा रहा था। उसका आपराधिक कारोबार पंजाब, दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में फैला हुआ था। लेकिन फिलहाल पुलिस इस मामले पर अब सख्त एक्शन लेना शुर कर दिया है और उसके साम्राज्य को ध्वस्त करके दिखाया है कि अब प्रशासन ऐसे लोगों को छोड़ने वाला नहीं ंहै। फिलहाल पंजाब पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लगातार ऐसे आपराधिक लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। यहां पर देखने लायक बात ये होगी पुलिस को ऐसे नशे कारोबारियों के खिलाफ एक्शन में कब तक में सफलता मिलती है।